मेरठ पूर्व मंत्री व मीट माफिया हाजी याकूब की उल्टी गिनती की शुरुआत हो गई है। याकूब की अवैध संपत्ति के चिह्निकरण के बाद गुरुवार से पुलिस ने इस संपत्ति को कुर्क करना शुरू कर दिया। जिस कड़ी में आज खरखौदा क्षेत्र स्थित दो खेत कुर्क किए गए। जिनकी कीमत लगभग नौ करोड़ रुपये बताई जा रही है।