फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करना पड़ा भारी, पुलिस के डंडे से मनचलों की जमकर धुनाई

Fri, 12 Mar 2021 04:01 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मनचले की पिटाई करती छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में एक छात्रा ने मनचलों को बढ़िया सबक सिखाया। मनचलों की हरकतों से परेशान छात्रा का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। छात्रा ने पहले मनचलों को थप्पड़ जड़े फिर पुलिस का डंडा लेकर उनकी जमकर धुनाई की।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
सदर बाजार में शुक्रवार दोपहर को छात्राओं से छेड़छाड़ करते दो मनचलों को पकड़ लिया गया। इसके बाद छात्रा ने बाजार में ही मनचलों को कई थप्पड़ जड़े। वहीं जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान छात्रा ने पुलिस का डंडा लेकर मनचलों की जमकर धुनाई की। इसके बाद पुलिस दोनों मनचलों को थाने ले गई। वहीं छात्राओं ने तहरीर देते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर लेकर मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें: मेरठ: स्पोटर्स स्टेडियम में महिला खिलाड़ी ने युवक को जड़े थप्पड़, बोली- लगातार कर रहा था परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि आरोपी शुभम और अरुण मेहंदी मोहल्ला कंकरखेड़ा के निवासी हैं। शुभम विकलांग बताया गया है। ये दोनों रोजाना छात्राओं से मोबाइल नंबर मांगते थे और आज उनके साथ छेड़छाड़ कर दी। 

थाना प्रभारी विजेंद्र राणा का कहना है कि दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें