फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: शालीमार एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे परतापुर स्टेशन पर खड़ी रही ट्रेन, यात्री हुए परेशान

Wed, 03 Nov 2021 12:45 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

शामीमार एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन अचानक मेरठ के परतापुर रेलवे स्टेशन पर खराब हो गया। इस दौरान ट्रेन करीब दो घंटे तक स्टेशन पर ही खड़ी रही। फिर दूसरा इंजन जोड़कर ट्रेन को रवाना किया गया।
विज्ञापन
शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली के लिए घर जा रहे यात्रियों को मंगलवार को दो घंटे तक शालीमार एक्सप्रेस में आई तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से वाया मेरठ, जम्मू जाने वाली शालीमार एक्सप्रेस का इंजन परतापुर स्टेशन पर फेल हो गया। अचानक आई खराबी के बाद मंगलवार शाम 7.02 बजे लोको पायलट ने इसकी सूचना परतापुर स्टेशन पर दी। कंट्रोल रूम को जानकारी देने के बाद परतापुर स्टेशन पर खड़े इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन को सिटी स्टेशन मेरठ की ओर रवाना किया गया।

विज्ञापन


परतापुर स्टेशन पर मंगलवार शाम 7.02 बजे से रात 8.45 तक ट्रेन खड़ी रही। डीजल इंजन से दिल्ली की ओर से आ रही शालीमार एक्सप्रेस में बिजली इंजन लगाना पड़ा। इस प्रक्रिया में दो घंटे का समय लग गया। स्टेशन पर ट्रेन के खड़े होने के कारण अन्य ट्रेनों पर असर नहीं पड़ा। 

यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि सिटी स्टेशन पर शाम 6.37 पर पहुंचने वाली शालीमार एक्सप्रेस रात 8.37 बजे सिटी स्टेशन पहुंची। सिटी स्टेशन पर ट्रेन को दो मिनट रोककर आगे की ओर रवाना कर दिया गया। दो घंटे तक ट्रेन के परतापुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-तीन पर खड़े होने से यात्री भी ट्रैक पर खड़े हो गए।

यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें