नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में कस्बे में हिंसक प्रदर्शन करने के दो आरोपियों के एसपी को सम्मानित करने का फोटो वायरल हो रहा है। फजीहत के बाद पुलिस ने शांति भंग होने की आशंका में दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
गिरफ्तार आरोपी मोहल्ला छापेगरान निवासी डॉ. खुर्शीद अहमद व मिर्दगान निवासी हुजैफा अबरार है। इन्होंने शुक्रवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह को उनके कार्यालय पर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके साथ फोटो खिंचवा कर उसे फेसबुक पर डाल दिया। बाद में उसे हटा लिया, फिर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने शनिवार को इन्हें एसडीएम धामपुर कोर्ट में पेश किया, जहां से इन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। रविवार को न्यायिक कोर्ट से इनको जमानत मिल गई। गत वर्ष 20 दिसंबर को नहटौर में सीएए के विरोध में प्रदर्शन के दौरान पुलिस के वाहन फूंक दिए गए थे। कस्बे के अनस और सुलेमान की गोली लगने से मौत हो गई थी, पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे।
इस मामले में 39 को नामजद किया गया था, जांच में 26 और लोगों के नाम सामने आए थे। जिनमें खुर्शीद और अबरार के नाम भी शामिल थे।
यह भी पढ़ें: यूपी: हादसों में एक ग्रामीण की मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, भाई दूज की खुशी के दिन मातम
इंस्पेक्टर सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि विधिक राय लेने के बाद ही इन पर एनआरसी व सीए के चार्ज नहीं लगाए हैं। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह के मुताबिक दोनों आरोपी सामान्य लोगों की तरह उनके पास आए थे। उन्हें इनके बारे में कुछ मालूम नहीं था।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/