फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंबल कर बाइक के शोरूम में घुसे चोर, नकदी व सामान कर ले गए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंबल कर बाइक के शोरूम में घुसे चोर, नकदी व सामान कर ले गए चोरी
विज्ञापन

मवाना। मेरठ रोड स्थित हीरो बाइक के शोरूम में कुंबल कर चोरों ने नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की घटना को अंजाम देने के आरोप सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
मोहल्ला मुन्नालाल निवासी सर्वेंद्र सिंह ने तहरीर में बताया कि मेरठ रोड बड़ा महादेव मंदिर के सामने शिवम ऑटो के नाम से बाइक का शोरूम है। रविवार सुबह शोरूम खोला तो पाया कि पीछे की दीवार में चोरों ने कुंबल कर चोरी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोर शोरूम से 72460 रुपये, दो टैब, एक कैमरा, दो मोबाइल, दीवार पंखा, बाइक की चेसिस, जाल व करीब 10 हजार रुपये कीमत के पार्ट चोरी कर ले गए। वारदात को अंजाम देने वाले सीसीटीवी में कैद हो गए। घटना 12-13 नवंबर की रात की है। 13 नवंबर का अवकाश था, इसलिए रविवार को शोरूम खोलने पर घटना की जानकारी हुई। चोरों ने पहले लोहे के गेट में लगे ताले को तोड़ा, लेकिन नहीं खुलने पर दीवार में कुंबल करने का प्रयास किया। असफल रहने पर तीसरे स्थान पर कुंबल कर चोरी की। चोरों ने अपने बचाव के लिए सीसीटीवी कैमरे के तार भी निकाल दिए थे। शुक्रवार रात शोरूम बंद करते समय दो संदिग्ध बाइक पर रेकी कर रहे थे। पूछने पर वे फरार हो गए थे। उन संदिग्ध युवकों की बाइक का नंबर भी पीड़ित ने पुलिस को सौंप दिया है। थाना प्रभारी विष्णु कौशिक ने बताया कि तहरीर मिल गई है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें