फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों का आतंक : दो घंटे में चार मोबाइल लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
लुटेरों का आतंक : दो घंटे में चार मोबाइल लूटे
विज्ञापन

परतापुर। दिल्ली रोड से लेकर थाना क्षेत्र में लुटेरों का आतंक जारी है। रविवार को दो घंटे के अंदर ही बदमाशों ने चार मोबाइल लूट लिए। दो छात्रों और दो अन्य युवकों को निशाना बनाकर उनसे मोबाइल लूटे गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी।
हापुड जिले के बाबूगढ़ निवासी राजेश और युवराज कालका डेंटल कालेज में एक परीक्षा देने आए थे। परीक्षा खत्म करके जैसे ही वह कालेज से बाहर निकले और दिल्ली की ओर से आ रहे पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने उनसे मोबाइल लूट लिया और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली देहरादून बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास पल्सर बाइक सवार बदमाशों ने प्रमोद कुमार से मोबाइल लूट लिया। प्रमोद कुमार एक शोरूम में काम करते हैं। वहीं, यहां ससुराल में आए प्रदीप कुमार से सफेद बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए। प्रदीप बुलंदशहर के औरगाबाद के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की पड़ताल कर बदमाशों को गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें