फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: मवाना में दस साल की बच्ची से घर में घुसकर दुष्कर्म, हालत बिगड़ी, लोगों ने घेरा थाना

Sun, 08 Aug 2021 12:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

भयभीत बेटी ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर पूछताछ हुई तो उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुिलस को शिकायत दी गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से सटे मवाना में दस साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगा पीड़ित परिवार ने शनिवार शाम आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। बताया गया मोहल्ला निवासी एक युवक ने घर में घुसकर बच्ची से दुष्कर्म किया और फरार हो गया। वहीं रविवार सुबह तक भी पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार नहीं किए जाने को लेकर लोगों ने थाने का घेराव किया। लोगों ने आज शाम तक आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। बताया गया कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में है।  

विज्ञापन


नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तहरीर में बताया कि 5 अगस्त को सुबह 11:30 बजे मोहल्ले का ही युवक घर आया था। पूर्व में वह लोग आरोपी युवक के यहां किराए पर रहते थे। इस दौरान उनकी 10 वर्षीय पुत्री और 6 वर्षीय बेटा घर में अकेले थे। आरोपी ने मौका देखकर बेटे को दुकान से सामान लाने के िलए भेज दिया।

उसके बाद युवक ने दरवाजा बंद कर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। जाते समय आरोपी ने बेटी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। भयभीत बेटी ने घटना के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में तबीयत बिगड़ने पर पूछताछ हुई तो उसने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गई। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी दरोगा जगबीर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें