पश्चिमी विक्षोभ बनने से बदलेगा मौसम
कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि कहना है कि 16 और 18 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इससे पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और मैदानी इलाकों में भी कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी की संभावना है। इस समय पहाड़ों में बर्फ गिर रही है। इसलिए सर्द हवाओं का असर बना हुआ है।
पाले से फसलों को नुकसान
कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि यह मौसम आलू और सब्जी के लिए प्रतिकूल है। धूप न निकलने से आलू की फसल में ब्लाइट रोग आने की संभावना है। इसलिए किसानों को वैज्ञानिक सलाह के साथ फसलों का समय रहते उपचार कर लेना चाहिए।
पशुओं को ठंड से बचना जरूरी
कृषि विवि के वेटिनरी कॉलेज के डीन डॉ. राजबीर सिंह का कहना है कि ठंड से पशुओं को बचाना भी जरूरी है। पशु चिकित्सकों की सलाह से पौष्टिक आहार दिया जाए। उनके पीने के पानी का भी ध्यान रखना चाहिए। ठंडा पानी उन्हें नुकसान पहुंचा सकता हैए इसलिए नार्मल पानी ही पीने को देना चाहिए।