फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीचर की पिटाई से छात्र का चेहरा सूजा, मुकदमा दर्ज

Wed, 22 Feb 2017 12:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
गढ़ रोड स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल में शिक्षिका ने पांचवीं के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। इससे बच्चे के चेहरे पर सूजन आ गई। पिटाई से बच्चा दहशत में है। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पंचशील कालोनी निवासी राहुल अग्रवाल ने बताया कि उसका बेटा केशव शास्त्री नगर स्थित मेरठ पब्लिक स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र है। आरोप है कि मंगलवार को छुट्टी होने पर वह बेटे को लेने स्कूल गया था। उसका बेटा स्कूल से रोता हुआ बाहर आया। उसने अपना कान पकड़ा हुआ था। बच्चे ने बताया कि अंग्रेजी की शिक्षिका अंजना कपूर ने क्लास में उसकी पिटाई की। उसे चांटे मारे। बच्चे के कान में तेज दर्द भी है। राहुल के अनुसार केशव का कान सूजा हुआ था। शिकायत करने पर को-ओर्डिनेटर ने टीचर से जानकारी की तो उसने चांटा मारने की बात स्वीकार की। आरोप है कि केशव की पहले भी स्कूल में पिटाई हो चुकी है। स्कूल ने ई-मेल और मौखिक रूप से ऐसा नहीं होने की बात कही थी, लेकिन इसके बाद भी स्कूल में मारपीट नहीं रुकी। राहुल ने बताया कि केशव को निजी अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। नौचंदी थाना पुलिस ने राहुल अग्रवाल की तहरीर पर शिक्षिका अंजना कपूर के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

सोशल साइट्स पर मांगी मदद 
स्कूल में बेटे की पिटाई की घटना को केशव ने फेसबुक पर पोस्ट किया है। राहुल ने अपनी वॉल पर लिखा है कि स्कूल में टीचर की पिटाई से उसके चेहरे पर सूजन आ गई। बच्चा बेहद डरा हुआ और मानसिक कष्ट में है। उसने बेटे के जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ ऐसे शिक्षिकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


मुझसे किसी ने शिकायत नहीं की : प्रिंसिपल
प्रिंसिपल डॉक्टर मृणालनी अनंत ने बताया कि परिजनों ने उनसे कोई शिकायत नहीं की। पहले भी कोई शिकायत नहीं आई थी। यदि कोई शिकायत है तो परिजन उनसे मिल सकते हैं। उनकी बात सुनी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें