फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: सेना भर्ती में आए दो अभ्यर्थियों से तमंचे बरामद, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 31 May 2019 01:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सेना भर्ती के लिए दौड़ लगाते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बागपत जनपद के बड़ौत में जनता वैदिक इंटर कॉलेज में चल रही सेना भर्ती रैली के दौरान दो अभ्यर्थी तमंचा लेकर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों ही अभ्यर्थियों की तलाश ली। जिसके बाद दोनों से तमंचे बरामद हुए हैं। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन


सेना भर्ती के लिए जहां हजारों की संख्या में युवा अभ्यर्थी बड़ौत पहुंचे हैं वहीं कुछ युवक माहौल खराब करने की मंशा से भी रैली भर्ती स्थल पर पहुंच रहे हैं। रैली स्थल पर भारी मात्रा में इंजेक्शन और सिरींज बरामद करने के बाद अब पुलिस ने दो अभ्यर्थियों से तमंचे भी बरामद किए है। ये दोनों रैली स्थल पर तमंचा लेकर किस वजह से पहुंचे थे पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। 

पुलिस के अनुसार दोनों अभ्यर्थी बिजनौर जनपद के रहने वाले हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें