फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वराज ट्रैक्टर और अमर उजाला प्रगतिशील किसान सम्मान: 150 अन्नदाताओं को मिला सम्मान, खिल उठा हर किसान

Wed, 29 Jun 2022 04:31 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीपुरम

सार

अमल चौधरी ने कहा कि देश में तेजी से स्वराज की धमक बढ़ती जा रही है। स्वराज नई टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रहा है। धर्मेंद्र वशिष्ठ ने स्वराज कंपनी द्वारा किसानों को दी जा रही नई-नई तकनीक के बारे में बताया।
विज्ञापन
अमर उजाला और स्वराज ट्रैक्टर ने आयोजित किया प्रगतिशील किसान सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वराज ट्रैक्टर और अमर उजाला के तत्वावधान में मंगलवार (28 जून) को जिले के 150 प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। किसानों को वैज्ञानिकों ने खेती को और बेहतर ढंग से करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस दौरान किसानों को स्वराज ट्रैक्टर के बारे में भी जानकारियां दी गईं। 

यहां आयोजित हुआ कार्यक्रम

भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के ऑडिटोरियम में मंगलवार सुबह मेरा स्वराज प्रगतिशील किसान सम्मान समारोह का शुभारंभ जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष मनिंदरपाल सिंह, जसजीत बावा, डीजीएम हेड मार्केटिंग कम्युनिकेशन स्वराज, अमल चौधरी सीनियर जीएम सेल्स ईस्ट एंड सेंट्रल जोन, धर्मेंद्र वशिष्ठ, डीजीएम सेल्स वेस्ट यूपी स्वराज, आईआईएफएसआर के सीनियर वैज्ञानिक डॉ. पीयूष पुनिया ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

किसानों को दी तकनीक की जानकारी

अमल चौधरी ने कहा कि देश में तेजी से स्वराज की धमक बढ़ती जा रही है। स्वराज नई टेक्नोलॉजी के साथ आगे बढ़ रहा है। धर्मेंद्र वशिष्ठ ने स्वराज कंपनी द्वारा किसानों को दी जा रही नई-नई तकनीक के बारे में बताया। इस मौके पर किसानों को खेत में भी ट्रैक्टर का डेमो दिखाया गय। मनिंदर पाल सिंह ने कहा कि किसानों को गन्ने की नवीन प्रजातियों एवं उत्पादन के बारे में बताया। मृदा विज्ञानी डॉ. अमृत लाल मीणा ने संतुलित उर्वरक प्रबंधन एवं जैविक खेती के बारे में बताया। संस्थान के निदेशक डॉ. आजाद सिंह पंवार ने आयोजकों को शुभकामना दी। 

विज्ञापन


इन किसानों का हुआ सम्मान

समारोह में उपेंद्र चौधरी भराला, योगेंद्र कुसैड़ी, जितेंद्र प्रधान, अरविंद सैनी, सुबोध चौधरी, प्रेमपाल चौहान, नवाब सिंह अहलावत, विनोद नंबरदार, मनिंदर विहान, मोनू, मुदित, रविंद्र जाटव, गजेंद्र चौहान मामेपुर, सूरजपाल, सोहनवीर, शौकेंद्र भारद्वाज, बबलू, अशोक झिटकरी, विनेश प्रधान, संदीप प्रधान, अंकुर चौधरी, संजय पनवाड़ी, कर्मवीर, अशोक सैनी, इरशाद और जावेद समेत 150 किसानों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें