प्लाट लेने की योजना बना रहे थे रवि मल्होत्रा
बेटे भानू ने बताया कि पिता मेरठ में भोले की झाल पर एक प्रोपर्टी डीलर के माध्यम से प्लॉट खरीदने की योजना बना रहे थे। उन्होंने वहां जाने की बात कही थी। यही सोचकर भानू झाल पर पहुंचे थे। इसी दौरान उन्हें पिता की कार मिली। यहां लगे एक सीसीटीवी में भी पिता सड़क किनारे टहलते नजर आए।
सीसीटीवी में अकेले दिखे थे
पुलिस का कहना है कि भोला झाल चौकी पर सीसीटीवी में एक व्यक्ति गंगनहर की और जाते दिखाई दिया था। फुटेज साफ नहीं थी। लेकिन बेटे ने पहचान कर ली। बताया गया कि वह कुछ माह से मानसिक परेशान थे।
मृतक के पुत्र ने शव की शिनाख्त की है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा। मेरठ पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। -स्तुति सिंह, सीओ।