फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: रुड़की-पंचकूला हाईवे पर बेकाबू बाइक रेलिंग से टकराई, चाचा-भतीजे की मौत, अधिक खून बहने से गई जान

Mon, 01 Jul 2024 07:33 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, सरसावा (सहारनपुर)

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक टकराते ही भतीजे पंकज की गर्दन रेलिंग पर जा लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सड़क पर गिरकर चाचा पवन भी घायल हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के रुड़की-पंचकूला हाईवे पर सरसावा थाना क्षेत्र में ग्राम झबीरण के समीप अनियंत्रित बाइक सड़क किनारे रेलिंग से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। दोनों मुजफ्फरनगर के भोपा के रहने वाले थे।

विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम हुआ। पंकज (47) निवासी भोपा दुर्घटना स्थल के समीप अन्नपूर्णा के नाम से होटल चलता था। वह अपने चाचा पवन (62) पुत्र बलवंत के साथ बाइक पर होटल आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक टकराते ही पंकज की गर्दन रेलिंग पर जा लगी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, सड़क पर गिरकर पवन भी घायल हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

होटल के समीप हादसा होते देखा तो होटल के कर्मचारी दौड़े आए तथा दोनों को उठाकर जिला अस्पताल ले गए। पुलिस ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल कर्मचारी दोनों मृतकों को उठाकर जिला अस्पताल ले गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव मोर्चरी में रखवाकर उनके परिजनों को जानकारी दी। कर्मचारियों ने बताया कि दोनों किसी काम से करनाल गए थे। वहां से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन

अधिक खून बहने से हुई मौत
बताया जा रहा है कि रेलिंग में गर्दन लगने से पंकज लहूलुहान हो गया था। अधिक खून बहने से उसकी मौत हुई है। वहीं बाइक पर पीछे बैठा पवन सड़क पर सिर के बल गिरकर मौत का शिकार हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें