फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वे: मेरठ के 62965 घरों में तपते मिले 306 लोग, डेंगू-मलेरिया और कोरोना की कराई जाएगी जांच

Wed, 08 Sep 2021 11:09 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

डेंगू का हमला जारी है। मंगलवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले। जिले में अब तक 33 मरीज मिल चुके हैं। 16 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग की 1242 टीमों ने मंगलवार को मेरठ में घर-घर भ्रमण कर 62965 घरों का सर्वे किया। इनमें 479 लोग बीमार मिले, जिनमें 306 लोग बुखार से पीड़ित थे। 158 को सर्दी-जुकाम था। बाकी को पेट दर्द, सर्द लगना और वजन कम होने आदि की शिकायतें थीं। बुखार से पीड़ित लोगों की कोरोना, डेंगू और मलेरिया की जांच कराई जाएगी। इनके अलावा 45 साल से अधिक उम्र के 9905 लोग ऐसे मिले, जिन्होंने कोरोना से बचाव की वैक्सीन नहीं लगवाई है, 753 गर्भवती महिलाएं और दो साल तक के 2092 बच्चों ने रूटीन टीकाकरण नहीं कराया है। 

विज्ञापन


जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि सात से 16 सितंबर तक घर-घर जाकर सर्वे अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को अभियान का पहला दिन था। 12 ब्लॉक और 24 शहरी क्षेत्रों में सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान सात लाख 55 हजार घरों का सर्वे करना है।

इसमें कोरोना, मलेरिया, टीबी और चिकनगुनिया के मरीजों का चिन्हीकरण किया जाएगा। इसके अलावा नियमित टीकाकरण से वंचित दो साल से कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं एवं कोरोना से बचाव का टीका न लगवाने वाले 45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का भी चिन्हीकरण किया जा रहा है। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने बताया कि मच्छर जनित रोगों से बचाव के लिए जिला मलेरिया अधिकारी की टीमें फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे कर रही हैं। इस संबंध में 6 सितंबर को विकास भवन सभागार में कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया था। मेडिकल कालेज में आईएमए एवं नर्सिंग होम एसोसिएशन के चिकित्सकों के साथ कार्यशाला की गई और टाउन हॉल में नगर निगम, पंचायती राज विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया था।

विज्ञापन

डेंगू के तीन नए मरीज मिले, 16 सक्रिय केस 
डेंगू का हमला जारी है। मंगलवार को डेंगू के तीन नए मरीज मिले। जिले में अब तक 33 मरीज मिल चुके हैं। 16 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि 17 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

जो मरीज मिले हैं वह श्याम नगर, सूर्य कॉलोनी और मवाना क्षेत्र के अस्सा के रहने वाले हैं। इससे पहले जो मरीज मिले हैं वे जानी, मलियाना, रजबन, सरूरपुर, लल्लापुरा, कंकरखेड़ा, लालकुर्ती और जाहिदपुर आदि के रहने वाले हैं। जहां जहां मरीज मिल रहे हैं, वहां वहां मलेरिया विभाग एंटी लार्वा स्प्रे और फॉगिंग करा रहा है।

साथ ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि वह घर में या अपने आसपास पानी ना भरने दें। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ अशोक तालियान का कहना है कि डेंगू रोग का प्रारंभिक उपचार नहीं लेने एवं लापरवाही बरतने पर प्लेटलेट्स की शरीर में कमी हो जाती है। लिहाजा सावधानी जरूरी है। लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।

5369 सैंपलों की जांच में कोरोना का एक मरीज मिला
मंगलवार को 5369 सैंपलों की जांच हुई। इनमें कोरोना का एक मरीज मिला है। सक्रिय केस 6 हैं। इनमें से चार अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि दो होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 66009 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 65162 की छुट्टी हो चुकी है। ब्लैक फंगस के अब तक कुल 348 मरीज मिल चुके हैं। 321 लोगों की छुट्टी हो चुकी है। कोई सक्रिय केस नहीं है। 27 की मौत हो चुकी है।

शनिवार को चलेगा दूसरी डोज का अभियान
शनिवार को दूसरी डोज लगवाने वालों के लिए बड़ा अभियान चलेगा। इस बार 35 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। मंगलवार तक कोविशील्ड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने वाले लाभार्थियों की संख्या 170000 और कोवैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाने वाले 40 हजार बाकी हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रवीण गौतम ने बताया कि 11 सितंबर को सुबह 10 से शाम 4 बजे तक 35000 लाभार्थियों टीका लगाया जाएगा। 

बच्चों के टीकाकरण तथा गर्भवती महिलाओं के लिए सप्ताह के सभी छह दिनों में (रविवार को छोड़कर) टीकाकरण किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज, पीएल शर्मा हॉस्पिटल, डफरिन, सुभारती में प्रतिदिन सोमवार से शनिवार तक टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें