फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्लाई इंस्पेक्टर का ऑडियो वायरल, कहा ...दो पैसे कमाने हैं तो कमा लो, लखनऊ तक गूंजा मामला  

Tue, 30 Oct 2018 10:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग किसी न किसी मामलों में चर्चाओं में रहता है। ताजा मामला सप्लाई इंस्पेक्टर की ऑडियो वायरल का है। ऑडियो में इंस्पेक्टर राशन डीलर से दुकान संबद्धीकरण का पत्र लेने और कोई खास काम कराने को कह रहा है। सप्लाई इंस्पेक्टर ने राशन डीलर को कहा कि कुछ समय है दो पैसे कमाने हैं तो कमा लो। 

विज्ञापन


राशन डीलर कार्य में दिक्कतों का हवाला देने और शीघ्र मिलने की बात कर रहा है। ऑडियो से कहीं न कहीं इंस्पेक्टर की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लग रहे हैं।। दोनों पक्षों में वार्ता की शुरूआत राम-राम से होती है। इसके बाद इंस्पेक्टर किसी राशन डीलर का नाम लेता हैं। इंस्पेक्टर बोल रहा है कि जिन राशन डीलरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गयी हैं, उनकी दुकानों को खत्म ही माना जाए।

सप्लाई इंस्पेक्टर दुकानदार को सलाह दे रहा है कि निरस्त दुकानें उनकी दुकान पर लगायी गयी हैं। कुछ समय है दो पैसे कमाने का तो कमा लो। मेरे घर या फिर हैडआफिस आकर ऑर्डर प्राप्त कर लो। साथ ही यह भी कह रहा है कि  ...को भी लेते आना, उसकी भी दुकान लगी है। ऑडियो के अनुसार इंस्पेक्टर द्वारा कहा जा रहा है कि उस काम में तू अकेला रह रहा है। जल्दी उस काम को पूरा कर दे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस ऑडियो के संबंध में जब संबंधित इंस्पेक्टर से बात की गयी तो इंस्पेक्टर ने कहा कि यह ऑडियो करीब दो माह पुरानी है। इसका सीएम योगी आदित्यनाथ भी संज्ञान ले चुके हैं। एक दुकानदार प्रतिमाह छह हजार कमा रहा था। अब वह दुकानें अटैच होने से 12 हजार कमाएगा। इंस्पेक्टर का कहना है कि जो दुकानें निरस्त की गयी हैं, उन दुकानों को दूसरी दुकानों पर अटैच किया गया है।

कुछ दुकानदार इसका विरोध कर रहे थे। इसलिए दुकानदारों को आदेश पत्र कार्यालय से लेने के लिए फोन किया गया था। इंस्पेक्टर ने यह भी कहा कि हम तो वैसे भी हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। चाहो तो फोटो सहित समाचार प्रकाशित कर दो। हम डरने वाले नहीं हैं। इस संबंध में जिलापूर्ति अधिकारी विकास गौतम से फोन पर बात करने का प्रयास किया गया। लेकिन उनके उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें