फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो के पाइप पर फंदा डालकर फैक्टी ठेकेदार ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो के पाइप पर फंदा डालकर फैक्टरी ठेकेदार ने दी जान
विज्ञापन

परतापुर। रिझानी स्थित मेधा इंडस्ट्रीज में फैक्टरी ठेकेदार ब्रजमोहन शर्मा ने लोडर टेंपो के पाइप पर फंदे से डालकर जान दे दी। ठेकेदार की मौत से फैक्टरी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में परिजन पहुंच गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

रिझानी निवासी ब्रजमोहन शर्मा के पुत्र अक्षय शर्मा ने बताया कि उसकी शादी को लेकर पिता अक्सर चिंतित रहते थे। आरोप लगाया कि कृष्ण पाल गुर्जर नाम के व्यक्ति ने शादी कराने के नाम पर मोटी रकम की मांग की। उसके लगातार दबाव से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया। अक्षय ने उसके खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने कृष्णपाल के घर दबिश दी, लेकिन वह फरार था। इंस्पेक्टर नजीर अली खां का कहना है कि आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें