फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : परतापुर में आपसी विवाद को लेकर हॉस्टल में बीटेक के छात्र को गोली मारी, हालत गंभीर

Tue, 11 May 2021 12:04 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में एक छात्र को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। गोली लगने से छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में एक छात्र को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। परतापुर हाईवे पर एक बीटेक के छात्र को तीन युवकों ने हॉस्टल में घुसकर गोली मार दी है। इसकी जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया। 
विज्ञापन


मूल रूप से अयोध्या का रहने वाला छात्र संतोष यादव परतापुर हाईवे स्थित बीआईटी कॉलेज में बीटेक का स्टूडेंट है। संतोष यादव निजी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। आरोप कि संतोष सोमवार रात हॉस्टल में अकेले थे। इसी दौरान तीन युवक उसके पास वहां पर पहुंचे। पहले कहासुनी हुई और फिर एक युवक ने संतोष को गोली मार दी। 

 
विज्ञापन

गोली  संतोष के पेट में लगी है। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों वहां पहुंचें। जानकारी लगते ही परतापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल संतोष यादव मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया है। पुलिस का दावा कि हमलावर घायल छात्र के परिचित हैं। घायल संतोष ने सुमित ठाकुर नाम के एक छात्र का नाम बताया है। जिसके इशारे पर हमला कराने का आरोप लगाया। 

संतोष ने बताया कि कुछ दिन पहले सुमित ठाकुर नाम के एक छात्र से उसका विवाद हुआ था। उसी रंजिश में सुमित ने युवकों को भेजकर हमला कराया। सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि पुलिस अभी जांच पड़ताल कर रही है। छात्र का इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने पर छात्र से सही बात पूछी जाएगी। वह अभी पूरी बात नहीं बता पा रहा है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। 

हॉस्टल में अकेला क्यों रुका हुआ था छात्र
एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना कि कॉलेज की छुट्टी चल रही है। लॉक डाउन के चलते कॉलेज के सभी स्टूडेंट अपने अपने घर चले गए। अकेला छात्र संतोष यादव जी हॉस्टल में रुका था।

पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है कि हॉस्टल में अकेला संतोष भी क्यों रुका था उसका किस बात को लेकर सुमित ठाकुर से विवाद हुआ था इन सब की जानकारी जुटाकर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित होगी। सुमित ठाकुर गीत परतापुर हाईवे स्थित एक कॉलेज का स्टूडेंट है। पुलिस ने उसकी तलाश में कई जगह दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। 

ये भी पढ़ें

बड़ा खुलासा: एसएसबी के जवान ने रची थी खौफनाक साजिश, फिर चाचा-भतीजे का कत्ल, राज खुला तो सामने आई ये वजह

सावधान: महाराष्ट्र-गुजरात के बाद मेरठ भी पहुंचा 'ब्लैक फंगस', न्यूटिमा में मिले दो मरीज, ये हैं लक्षण
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें