फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी : बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य पिस्टल लेकर युवक के पीछे भागा,  सीसीटीवी में कैद हुई वारदात  

Mon, 10 May 2021 11:18 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

गांव मसूरी का मामला : सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में बसपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य अरुण चौधरी की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। वह एक युवक को जान से मारने के लिए पिस्तौल लेकर पीछे भाग रहे हैं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। युवक की तहरीर पर पुलिस ने अरुण और उसके साथी ईशु के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

विज्ञापन


इंचौली क्षेत्र के गांव मसूरी निवासी अरुण चौधरी वार्ड-25 से जिला पंचायत सदस्य बने हैं। गांव में ही अरुण की रंजिश चल रही है। पुलिस के मुताबिक रविवार को गांव के इंद्रजीत नाम के युवक से अरुण की कहासुनी हो गई।

सोमवार सुबह मसूरी बस स्टैंड पर इंद्रजीत व अरुण के बीच फिर कहासुनी हो गई। आरोप कि अरुण ने इंद्रजीत की पिटाई कर दी और गोली भी चला दी। वह किसी तरह बच गया और जान बचाने के लिए भागने लगा।
विज्ञापन


अरुण पिस्टल लेकर उसके पीछे भागा, उसके साथ ईशु भी डंडा लेकर दौड़ने लगा। इंद्रजीत ने एक घर में घुसकर जान बचाई। इंद्रजीत की तहरीर पर इंचौली पुलिस ने जानलेवा हमला, मारपीट व धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज पुलिस को मिल गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें