उत्तर प्रदेश सरकार में बदलाव के साथ ही मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद शुरू हो चुकी है। इसे लेकर दिल्ली और लखनऊ में पिछले दो दिनों से लगातार मंथन चल रहा है।यूपी कैबिनेट का सोमवार को विस्तार होने की खबरों के बीच पश्चिमी क्षेत्र के विधायकों में जोर आजमाइश चरम पर है। चर्चा है कि जहां पश्चिम से 44 में से केवल एक विधायक की ही लॉटरी लग सकती है तो वहीं मेरठ को फिर से मायूसी हाथ लग सकती है।
भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिकोण से यूपी के पश्चिमी क्षेत्र में तीन मंडलाें के 14 जिले आते हैं। 71 विधानसभा सीटों पर भाजपा के 52 विधायक हैं, इनमें सात मंत्री हैं। यूपी सरकार के मंत्रिमंडल में इस समय पश्चिम क्षेत्र से आठ मंत्री चेतन चौहान, बलदेव सिंह ओलख, गुलाबो देवी, भूपेंद्र चौधरी, अतुल गर्ग, धर्म सिंह सैनी और सुरेश राणा हैं।