कुछ राहगीरों ने यह हादसा देखा और उनके परिजनों को सूचना दी। आनन-फानन में परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल अनिल कुमार को बागपत रोड पर केएमसी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
चिकित्सकों के अनुसार दोनों पैरों में फ्रैक्चर था। इसके अलावा उनके सिर, कंधे और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान थे। उपचार के दौरान अनिल कुमार ने दम तोड़ दिया।
मुजफ्फरनगर: युवक ने चचेरे भाई पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, मौत, पुलिस मौके पर
सूचना पर क्रिकेटर प्रवीण कुमार भी अस्पताल पहुंच गए। प्रवीण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि छत पर बारिश का पानी भरा होने की वजह से पैर फिसला और यह हादसा हुआ। टीपीनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।