फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष की कहानी: 1977 में बने अभिनेता, फिर बिजनेस में जमाया कदम, अब 57 की उम्र में पर्दे पर नजर आएंगे बृज सिंह

Thu, 25 May 2023 11:32 AM IST
कपिल kapil शरद गुप्ता, संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

संघर्ष की कहानी : बृज सिंह मोतला ने 1977 में फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अभिनेता बन गए। लेकिन फिर बिजनेस में कदम बढ़ाया और सफल बिजनेसमैन बन गए। खास बात है कि 57 की उम्र में अब फिर से पर्दे पर नजर आएंगे।
विज्ञापन
अभिनेता बृज सिंह मोतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कहते हैं कुछ करने व कुछ सीखने की कोई उम्र नहीं होती। जी, हां ऐसा ही कर दिखाया है दादरी गांव के रहने वाले बिजनेसमैन व अभिनेता बृज सिंह मोतला ने। 41 साल पहले फिल्मी दुनिया को अलविदा कहने के बाद अपना बिजनेस शुरू किया। सफल बिजनेसमैन बने। परंतु, दोबारा से अभिनय करने की बात मन में चलती रही।

विज्ञापन


जिस फिल्मी दुनिया को अलविदा कहा, अब 57 साल की उम्र में फिर से बॉलीवुड में कदम रखा है। 2022 में तनु-मनु की शादी में अभिनय किया। यह जल्द ही रिलीज होगी। वहीं, हरियाणवी फिल्म मातृभूमि में भी अभिनय किया। इसके अलावा वीके फिल्मस प्रोडक्शन द्वारा बनाई जा रही एक फिल्म में विलेन की भूमिका निभाएंगे। जिसकी जल्द शूटिंग शुरू होगी। बताया कि बेटा पंकज मोतला भी अभिनेता है और तनु-मनु की शादी फिल्म में उसने हीरो का किरदार निभाया है। इस फिल्म में उनके भाई का बेटा सचिन भी है।

दारा सिंह की फिल्म से की थी शुरुआत
बृज सिंह मोतला ने बताया कि 1977 में वह मुंबई फिल्मी दुनिया में करियर बनाने पहुंचे। 1978 में दारा सिंह के अभिनय वाली फिल्म भक्ति में शक्ति रिलीज हुई। इस फिल्म में बृज सिंह मोतला ने किसान बंशी का किरदार निभाया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: सीएम योगी के पहुंचने से पहले अलर्ट मोड पर अधिकारी, पढ़ें वेस्ट यूपी की ताजा खबरें
विज्ञापन


विलेन की भूमिका में दिखेंगे
1978 में फिल्मी दुनिया में करियर की शुरुआत करने के बाद बृज सिंह मोतला ने बिजनेस की दुनिया में कदम रखा था। 41 साल बाद अब बेटे पंकज मोतला के साथ दोबारा एक्टिंग में हाथ आजमाया। उन्होंने जल्द पर्दे पर आने वाली फिल्म तनु-मनु की शादी में पिता का अहम किरदार निभाया। फिल्म में अभिनेत्री निकिता, अभिनेता पंकज मोतला के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। यह एक ऐसे पिता की कहानी है, जिसकी पत्नी की मृत्यु हो जाती है। वह दोबारा शादी यह सोचकर नहीं करता कि कहीं सौतेली मां उसके बेटों को वह प्यार न दे, जिसके वह हकदार हैं। जल्द वह वीके फिल्मस प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही फिल्म में विलेन की भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: Meenu Murder Case: गर्लफ्रेंड से बढ़ीं बेटे की नजदीकियां तो खौला पिता का खून, फिर जो हुआ वह खौफनाक था

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें