meerut police, sotiganj , Rahul kala, सोतीगंज
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पुलिस ने शातिर कबाड़ी हाजी गल्ला और इकबाल पर गैंगस्टर के मुकदमे में चार्जशीट लगाने की तैयारी कर दी है। पुलिस का दावा है कि चार दिन में दोनों मुकदमों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर देंगे। पुलिस ने दोनों के गैंग की घेराबंदी शुरू कर दी है।
गैंगस्टर में निरुद्ध करके सोतीगंज के कबाड़ी हाजी गल्ला और इकबाल की संपत्ति पुलिस ने जब्त कर ली थी। दोनों सोतीगंज के शातिर कबाड़ी हैं। ये दोनों गैंग बनाकर वाहनों की चोरी कराते है और फिर उन वाहनों को काटते हैं। गैंगस्टर के इन दोनों मुकदमों की विवेचना इंस्पेक्टर लालकुर्ती अतरसिंह कर रहे हैं। इंस्पेक्टर का कहना है कि दोनों मुकदमों में कबाड़ियों के खिलाफ पुख्ता सबूत जुटा लिए हैं।
सोतीगंज के अलावा पटेल नगर और वेस्ट एंड रोड पर कबाड़ियों के चोरी की गाड़ी काटने के लिए अवैध रूप से गैराज बने हुए हैं। इन दोनों कबाड़ी के गैंग में 15-20 कबाड़ी शामिल है। जिन का पूरा रिकॉर्ड पुलिस ने विवेचना में निकाल लिया है। पुलिस गैंग में शामिल कबाड़ी की तलाश में लग हुई है। एएसपी कैंट सूरज राय का कहना है कि कई थाने की पुलिस सोतीगंज के कबाड़ियों की घेराबंदी में लगी है।
यह भी पढ़ें: योगी कैबिनेट 2.0 : पश्चिमी यूपी के 23 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में मिली जगह, मेरठ से दलित और गुर्जर चेहरा, देखें पूरी लिस्ट
लालकुर्ती के बाद सदर पुलिस करेंगी कार्रवाई
लाल कुर्ती पुलिस द्वारा कार्रवाई के बाद सदर थाने के पुलिस भी सोतीगंज के कबाड़ी हाजी गल्ला और इकबाल पर कार्रवाई करने की तैयारी में है। इन दोनों कबाड़ी पर सदर थाना पुलिस गैंगस्टर की कार्रवाई करने की तैयारी में लगी है। पुलिस का कहना है कि सोतीगंज के सभी शातिर कबाड़ी गैंगस्टर में निरुद्ध हो गए। उनके खिलाफ चार्जशीट लगाने की तैयारी चल रही है।
यह भी पढ़ें: आखिर कौन है डॉ. सोमेंद्र तोमर: कैंपस की राजनीति से मंत्री तक का सफर, डिग्रियां लेने में भी बनाई बड़ी पहचान