ऊपर होने की वजह से नौकर को जल्दी बाहर निकाल लिया गया। लोग लगातार मिट्टी को हटा रहे थे। उन्होंने अनुज के धड़ तक मिट्टी को हटा दिया था। अचानक आसपास की मिट्टी दरकने एक ढांग और कुएं में गिर गई। इस बार अनुज के साथ मदद में लगे ग्रामीण सोनू और नरेंद्र भी दब गए। लोगों ने मिट्टी हटाकर किसी तरह सोनू और नरेंद्र को निकाला। इसके बाद मिट्टी हटाने के लिए जेसीबी मंगाई गई।
किसान को बचाव कार्य के दौरान मौके पर भीड़ बढ़ गई। दूसरी बार में ग्रामीणों ने अनुज की गर्दन तक मिट्टी को हटा लिया। तभी फिर से ढांग गिर गई और बचाव कार्य बाधित हो गया।
खोदाई के दौरान एक खेत से दूसरे खेत के बीच पड़ी प्लास्टिक की पाइप भी फट गई। इसकी वजह से कुएं में पानी जाने लगा तो किसान के बचने की उम्मीदें क्षीण होने लगी। ग्रामीणों ने किसी तरह पानी को रोका और दोबारा खोदाई शुरू कराई। पूरे घटनाक्रम के दौरान चार बार ढांग कुएं में गिरी, लेकिन ग्रामीणों ने अनुज को जिंदा बाहर निकाल लिया।