फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महाराष्ट्र से लूट करने आता था नूरानी गैंग, पूछताछ में खुले कई राज

Sun, 31 Oct 2021 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को घंटाघर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में नूरानी गैंग का खुलासा किया। पुलिस का कहना है कि यह नूरानी गैंग के सदस्य हैं। यह गिरोह मेरठ में सिर्फ सराफ से लूट करने के लिए आता था। सादिक ने बताया कि सराफ से लूट के बाद वह महाराष्ट्र के निकल जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के बड़ौत निवासी सराफ आरिफ से दस लाख के जेवरात लूटने वाले पुणे महाराष्ट्र के सादिक खान ने बड़े खुलासे किए है। उसने बताया कि वह नूरानी गैंग का सदस्य है। यह गैंग महाराष्ट्र से आता है, दरगाह में आराम फरमाता है। सराफा बाजार में रेकी करता है और फिर लूट करके निकल जाता है। सादिक ने कई अन्य साथियों के नाम बताए हैं। अब तक लूट की कई बड़ी वारदात कर चुके हैं। पीड़ित सराफ की बहादुरी के कारण ही सादिक पकड़ा गया था।

विज्ञापन


एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने शनिवार को घंटाघर स्थित एसपी सिटी कार्यालय में नूरानी गैंग का खुलासा किया। उन्होंने आरोपी सादिक निवासी पतकार प्लाट नंबर 8, महात्मा गांधी वसंत शिवाजीनगर खड़की पुणे महाराष्ट्र को मीडिया से रूबरू कराया।

एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार को शौरगिरान कस्बा बड़ौत निवासी आरिफ शहर के सराफा बाजार से दस लाख रुपये के जेवरात खरीदकर लौट रहे थे। घंटाघर पर नूरानी गैंग के तीन बदमाशों ने खुद को सीबीआई ऑफिसर बताकर आरिफ को पहले रोका और बैग में ड्रग्स बताकर उसकी तलाशी ली। इसके बाद बैग में रखे जेवर लिए और बाइक पर बैठकर भागने लगे। 

विज्ञापन

आरिफ ने उनसे आई कार्ड दिखाने को कहा, जिस पर उन्होंने रिवॉल्वर निकालकर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद आरिफ ने बाइक पर पीछे बैठे बदमाश को खींच लिया और शोर मचाया। लोगों की भीड़ लगी और उन्होंने एक आरोपी सादिक खान को पकड़ लिया। दो आरोपी भाग गए थे। बाद में देहलीगेट पुलिस ने आरोपी से सारे जेवरात बरामद किए।

आरोपी ने बताया कि फरार आरोपी वसीर और अहमद निवासी पुणे महाराष्ट्र के निवासी हैं। पुलिस का कहना है कि यह नूरानी गैंग के सदस्य हैं। यह गिरोह मेरठ में सिर्फ सराफ से लूट करने के लिए आता था। सादिक ने बताया कि सराफ से लूट के बाद वह महाराष्ट्र के निकल जाते हैं।

वसीर और अहमद के साथ मेरठ पहुंचा सादिक
- सादिक ने बताया कि वह अपने दो साथी वसीर और अहमद के साथ 24 अक्तूबर को पुणे से झेलम ट्रेन से चला था। 25 को दिल्ली निजामुद्दीन पहुंचे, चार दिन वहां एक दरगाह में रुके। 29 अक्तूबर को यह गैंग मेरठ पहुंचा। रात में एक दरगाह में रुके और दिन में दोनों दिन बृहस्पतिवार, शुक्रवार को सराफा बाजार में रेकी की है। कई सराफ को लूटने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखकर रुक जाते थे। शुक्रवार रात करीब नौ बजे जैसे ही आरिफ को बैग ले जाते देखा तो तीनों ने सराफा बाजार से उसका पीछा किया। घंटाघर पर उसको घेरा और फिर लूट लिया।

सीबीआई अफसर हूं, तुम ड्रग्स की सप्लाई करते हो
- पीड़ित आरिफ ने बताया कि घंटाघर पर एक युवक ने पीछे से आवाज दी और बोला कि रुको। वह रुक गए। एक बदमाश बोला कि मैं सीबीआई ऑफिसर हूं, तुम ड्रग्स की सप्लाई कर रहे है। बैग में ड्रग्स लेकर कहां जा रहे हो। आरिफ डर गया, तभी दो बदमाश पीछे से ओर आ गए। एक बदमाश ने बैग छीन लिया और जेवरात ले लिए। तब आरिफ ने आईकार्ड दिखाने को कहा। इस पर बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद ही आरिफ बहादूरी का परिचय देते एक बदमाश पकड़ लिया और जेवरात वापस ले लिए।
विज्ञापन

आरोपी की बाइक पर लखनऊ का नंबर
नूरानी गैंग के निशाने पर सराफ होते हैं। इस गैंग का कनेक्शन लोकल बदमाशों से माना जा रहा है। आरोपी की बाइक पर लखनऊ का नंबर मिला है, जिसका रजिस्टेशन मोहराज निवासी लखनऊ के नाम से है। पुलिस ने मोहराम से संपर्क किया। पुलिस का दावा कि मोहराज ने अपनी बाइक लखनऊ में बताई है। पुलिस बाइक का चेसिस नंबर चेक करेगी, ताकि उसके मालिक का सही पता चल सके।

नूरानी और इरानी गैंग सक्रिय, कारीगरों की भी जांच हो
प्रेसवार्ता में शहर सराफा व्यापारी नरेश महेश्वरी और विजय आनंद अग्रवाल भी पहुंच गए। नरेश महेश्वरी ने कहा कि नूरानी गैंग का कनेक्शन सराफा बाजार में जरूर होगा। बाजार में महाराष्ट्र व बंगाल के कारीगर हैं। इनसे नूरानी गैंग के संबंध होंगे। एसएसपी ने कहा कि सादिक को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेंगे। नूरानी और इरानी गैंग की सक्रियता को लेकर बातें उठीं। हालांकि व्यापारी नेता विजय आनंद ने कहा कि सराफा बाजार के कारीगरों से नूरानी या ईरानी गैंग का कनेक्शन की संभावना नहीं लगती है। यह गैंग तो पहले रेकी करता और फिर वारदात करता है।

सराफा बाजार में अतिरिक्त पुलिसकर्मी लगेंगे
- व्यापारियों ने कहा कि त्योहारी सीजन में सराफा व्यापारी बदमाशों के निशाने पर हैं। इस पर एसएसपी ने कहा कि सराफा बाजार में एक्सपर्ट पुलिसकर्मी लगाएं जाएंगे, जोकि नूरानी, ईरानी गैंग समेत अन्य बदमाशों की भी पहचान कर सके। नूरानी गैंग के बदमाश सादिक को पकड़वाने में पुलिस की जिन लोगों ने मदद की है, उनको सम्मानित किया जाएगा। वहीं, पुलिसकर्मियों की इनाम देंगे।

चार साल में 12 सराफा व्यापारियों से 1.80 करोड़ से अधिक लूट
शहर में पिछले चार साल में 12 सराफा व्यापारियों से 1.80 करोड़ से अधिक की कीमत के जेवरात लूटे गए हैं। बुलियन टे्रडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद ने पुलिस को एक सूची भी दी है। इसमें शहर की बड़ी और प्रमुख घटनाओं का जिक्र किया है। इसमें सिर्फ दो सराफ से हुई वारदात का खुलासा होना बताया गया है। अन्य घटनाएं अब तक अनसुलझी हैं।

शहर में ये हुई लूट की बड़ी घटनाएं
- 25 जनवरी 2017 में सराफ अक्षय जैन और ब्रजमोहन मोदी से 2.8 लाख के जेवरात लूटे
- 11 मार्च 2017 में सराफ मुकेश रस्तौगी से 25.76 लाख कीमत के जेवरात लूटे
- 8 मई 2017 में सुशील वर्मा से 3.32 लाख के जेवरात लूटे
- 23 जुलाई 2017 में राजेश मलिक से 20.01 लाख के जेवरात लूटे
- 16 अगस्त 2017 में कृष्ण अवतार अग्रवाल से 9.82 लाख के जेवरात लूटे
- 17 जुलाई 2019 में बांके बिहारी अग्रवाल से 23.02 लाख के जेवरात लूटे
- 18 अक्तूबर 2019 में विपिन कुमार वर्मा से 6.25 लाख के जेवरात लूटे।
- 24 अक्तूबर 2019 में सुरेश चंद से 15.64 लाख के जेवरात लुटे।
- 19 नवंबर 2019 में गोविंद राम अग्रवाल से 10 लाख के जेवरात लूटे
-17 दिसंबर 2019 में अक्षय जिंदल से 54 लाख के जेवरात लूटे
- 29 अक्तूबर 2021 को आरिफ से 10 लाख के जेवरात लूटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें