फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सेवानिवृत्त दरोगा के घर में निकला सांप, दहशत में घर से बाहर निकले परिजन, दो घंटों तक मचा रहा हड़कंप

Sat, 21 Oct 2023 09:24 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ

सार

Meerut News : सेवानिवृत्त दरोगा के घर में सांप घुसा तो परिजनों में हड़कंप मच गया। इस दौरान परिवार के लोग दहशत में घर से बाहर निकल गए। करीब दो घंटे तक वहां लोगों में दहशत रही।
विज्ञापन
मेरठ में सेवानिवृत्त दरोगा के घर में सांप निकला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में मोदीपुरम के पल्लवपुरम फेज-2 की कॉलोनी उदय पार्क में सेवानिवृत्ति दरोगा के घर में शनिवार देर रात एक सांप घुस गया। सांप को देखकर परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया। किसी तरह परिवार के लोग घर से बाहर निकले और वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने सांप को रेस्क्यू किया। 

विज्ञापन


उदय पार्क कॉलोनी के मकान नंबर 52 में सेवानिवृत्ति दरोगा जगपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार देर रात परिवार के लोगों ने घर में एक बड़ा सांप देखा। सांप को देखकर परिवार के लोग दहशत में आ गए और चिल्लाने लगे। किसी तरह वह परिवार के साथ घर से बाहर निकले और वन विभाग के अधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को रेस्क्यू किया। इस दौरान दरोगा के परिवार के लोग दहशत में रहे।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: पांच मजदूरों के उड़े चिथड़े पर मौत का राज बना रहस्य, दिखावे के थे बम या मौत का बारूद, पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन

वहीं, सांप निकलने की जानकारी पर कॉलोनी के लोग भी दरोगा के घर के बाहर एकत्रित हो गए और मामले की जानकारी ली। वन विभाग की टीम सांप को रेस्क्यू करने के बाद अपने साथ ले गई। टीम ने सांप को जंगल में छोड़ दिया।

यह भी पढ़ें: अधूरी कहानी: निकाह के 35 साल बाद बेगम को काट डाला, खून से सना छुरा लेकर पहुंचा थाने, बताई ये बड़ी वजह
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें