फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी कहानी: निकाह के 35 साल बाद बेगम को काट डाला, खून से सना छुरा लेकर पहुंचा थाने, बताई ये बड़ी वजह

Sat, 21 Oct 2023 07:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut Murder Case : निकाह के 35 साल बाद शौहर ने अपनी बेगम का गला काटकर मौत के घाट उतार डाला। वारदात के बाद वह खून से सना छुरा लेकर थाने पहुंच गया और मर्डर की ये बड़ी वजह बताई।
विज्ञापन
हत्यारोपी पति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक ने अवैध संबंधों के शक में सोते समय पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खून से सना छुरा लेकर आरोपी खुद ही थाने जा पहुंचा। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू की।

विज्ञापन


लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में तारापुरी जाटव वाली गली निवासी इसरार का निकाह 35 साल पहले खतौली निवासी तस्लीम के साथ हुआ था। 

दोनों अपने घर में ही पब्लिक स्कूल चला रहे थे। उनका बड़ा बेटा वकार अपनी पत्नी के साथ मजीद नगर में रहता है। वह भी एक अन्य स्कूल का संचालन करता है। जबकि स्क्रैप कारोबारी छोटा बेटा अंसार अपनी पत्नी के साथ इसरार के मकान में ही रहता है। 

बताया गया कि इसरार को शक था कि उसकी पत्नी तस्लीम का किसी अन्य शख्स के साथ अवैध संबंध है। इसको लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद रहता था और आए दिन झगड़ा होता था। 

इसी विवाद के चलते देर रात लगभग 1:30 बजे इसरार ने कमरे में सो रही तस्लीम की छुरे से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खून से सना छुरा लेकर आरोपी खुद ही थाने जा पहुंचा और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस वाले उसकी बात सुनकर सकते में आ गए और उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। 

इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि पति को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। शनिवार को आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: RAPIDX: बस मार्च तक इंतजार, 75 फीसदी काम पूरा, नमो भारत पहुंचेगी मेरठ के द्वार
विज्ञापन

तस्लीम की चीख सुनकर जागे परिजन
इसरार ने जिस समय वारदात को अंजाम दिया, उस समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। तस्लीम की चीख सुनकर परिजन जागे और उसके कमरे में पहुंचे। वहां का दृश्य देख परिजनों की चीख निकल गई। जब तक परिजन कुछ समझ पाते और पुलिस को सूचना देते, आरोपी ने खुद ही थाने पहुंचकर अपने जुर्म का इकबाल कर लिया।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक: पांच मजदूरों के उड़े चिथड़े पर मौत का राज बना रहस्य, दिखावे के थे बम या मौत का बारूद, पढ़िए रिपोर्ट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें