फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोविंदपुरी में संघर्ष में तीन महिलाओं सहित छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंदपुरी में संघर्ष में तीन महिलाओं सहित छह घायल
विज्ञापन

खरखौदा। रंजिश के चलते क्षेत्र के गांव गोविंदपुरी में सोमवार दोपहर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में तीन महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, संघर्ष में पिस्टल लहराने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जबकि पुलिस ने ऐसी किसी घटना से इनकार किया है।
सोमवार को थाने पहुंचे दिल्ली निवासी यूसुफ रजा पुत्र रजा शाह ने बताया कि वह रविवार को अपने ननिहाल गोविंदपुरी में आया था। सोमवार सुबह जब वह मामा अनीश के घर से दूसरे मामा के घर जाने लगा तो गांव गोविंदपुरी निवासी जुबेर, गुलजार, राशिद, नन्हे, अफजाल, इकरामुद्दीन व उस्मान ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में यूसुफ रजा, फारुक पुत्र रईस अहमद, फातमा पुत्री रईस अहमद व रुकैया पुत्र रईस अहमद घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष से जुबेर पुत्र शहीजूद्दीन ने दी तहरीर में बताया कि वह घर पर बैठा था। यूसुफ रजा व फारूक, साहिल व सादाब उसके मकान पर आकर गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उस पर पिस्टल तान दी। जुबेर ने उनसे पिस्टल छीनकर पुलिस को सौंप दी। इस दौरान मारपीट में मुस्ताक पुत्र नजर हुसैन व नाजरीन पुत्री मुस्ताक घायल हो गए। दोनों पक्षों ने थाने पर तहरीर दी है।ं पुलिस ने यूसुफ रजा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, हमले के दौरान पिस्टल लहराने का वीडियो वायरल हो रहा है। रजा पक्ष पिस्टल को लाइसेंसी बता रहा है, लेकिन उसने तहरीर में पिस्टल की बात छिपाई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें