फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोभित विवि नमामि गंगे अभियान का बनेगा हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
नमामि गंगे अभियान का बनेगा हिस्सा शोभित विवि
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। केंद्र सरकार ने गंगा और उसकी सहायक नदियों के प्रदूषण को कम करने, उनके संरक्षण और पुनरुद्धार के लिए जून 2014 में नमामि गंगे अभियान की शुरूआत की थी। शोभित विवि भी अब इस अभियान का हिस्सा बनेगा।
विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने अभियान के महानिदेशक राजीव रंजन मिश्रा से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि नमामि गंगे प्रोजेक्ट में शैक्षणिक संस्थाओं का विशेष योगदान हो सकता है। उसके लिए गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा के रास्ते में पड़ने वाले मुख्य शिक्षण संस्थाओं को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

गंगा की सफाई न केवल सरकारी अभियान है बल्कि आध्यात्मिक होने के साथ ही आर्थिक रूप से लोगों को रोजगार देने के रूप से और सांस्कृतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण है। सरकार रिसर्च एंड डेवलपमेंट वाले हिस्से को शिक्षण संस्थाओं को देती है तो यह बहुत लाभदायक होगा। इससे छात्रों द्वारा किए गए सर्वे में स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं का पता लगेगा।
विज्ञापन

शोभित विश्वविद्यालय की ओर से कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र ने एक कार्यक्रम ‘मेरा जीवन-मेरा गौरव’ नामक एक सर्टिफिकेशन प्रोग्राम की प्रस्तावना और भूमिका भी राजीव रंजन मिश्रा के समक्ष रखी। मिश्रा ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की और उनके प्रयास को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर जगमोहन गुप्ता, देवेंद्र नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें