फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ पहुंचे शिवपाल सिंह यादव, भाजपा पर बोला जमकर हमला, आपस में भिड़े कार्यकर्ता

Wed, 28 Oct 2020 05:53 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ पहुंचे शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव बुधवार को मेरठ आये। इस दौरान शिवपाल यादव रुड़की रोड स्थित पूर्व जिलाध्यक्ष शशि पिंटू राणा के आवास पर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं इस दौरान कार्यकर्ताओं के बीच खूब धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद शिवपाल यादव अंदर कमरे में चले गए। शिवपाल के कमरे में जाने के बाद कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए।

विज्ञापन


वहीं शिवपाल यादव ने प्रेस कॉफ्रेंस में कहा सपा और समान विचारधारा वाले दलों के साथ मिलकर चुनाव लडे़ंगे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने बीजेपी को सबसे भ्रष्ट बताया। कहा जिन वादों को लेकर सरकार बनी थी। उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया। कृषि कानूनों ने किसानों की कमर तोड़ दी है। किसानों की आय दोगुनी करने और विदेशों से काला धन लाने का वादा एक जुमला साबित हुआ है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करोड़पतियों के शौक को मात दे रहा मन्नू कबाड़ी का घर, नजारा देखकर चौंक गए अफसर, तस्वीरें
विज्ञापन


इसके अलावा शिवपाल यादव पूर्व मंत्री जगवीर गुर्जर के आवास पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें