फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एक तरफा प्यार... दूसरे वर्ग के युवकों ने युवती और भाई पर किया हमला, कार में तोड़फोड़

Wed, 28 Oct 2020 04:55 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
तीनों आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक-तरफा प्यार में दूसरे वर्ग के युवक ने युवती और उसके भाई पर हमला कर घायल कर दिया। कार में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


शहर के नई मंडी क्षेत्र की रहने वाली युवती का संपर्क कुछ दिन पूर्व एक युवक से हुआ। आरोप है कि उसने अपनी पहचान छिपाते हुए युवती से प्रेम संबंध बना लिए। कुछ समय बाद युवती को उसकी सच्चाई पता चली। इसके बावजूद युवक उस पर प्रेम संबंधों का दबाव बनाने लगा। सोमवार रात युवती अपने भाई के साथ कार से आदर्श कॉलोनी रोड से होकर कहीं जा रही थी। आरोप है कि युवक ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उनकी कार रुकवा ली। युवती व उसके भाई को कार से नीचे खींचकर मारपीट की। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करोड़पतियों के शौक को मात दे रहा मन्नू कबाड़ी का घर, नजारा देखकर चौंक गए अफसर, तस्वीरें
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि फक्करशाह चौक निवासी अरमान, आरिफ व अजीम के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें