फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, बकरियां चोरी करके इनोवा कार से भाग रहे थे बदमाश

Thu, 07 Dec 2023 10:40 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

उत्तर प्रदेश के शामली में इनोवा से भाग रहे बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बताया गया कि सुबह 5:00 बजे पानीपत बाईपास पर पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश घायल हुए हैं।, घायल दोनों बदमाशों को पुलिस ने सीएचसी पर भर्ती कराया गया। मुठभेड़ के दौरान एक उपनिरीक्षक भी गोली लगने से घायल हुआ है।
 
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़, शामली पुलिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली जनपद में सुबह के समय बकरियां चोरी करके इनोवा गाड़ी द्वारा भाग रहे दो बदमाशों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों ओर से चली गोली से दोनों बदमाश घायल हो गए, जबकि एक दरोगा भी हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


गुरुवार सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बदमाश इनोवा गाड़ी से बकरिया चोरी करके भाग रहे हैं। पुलिस ने पानीपत बाईपास के पास इनोवा गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो बदमाश गाड़ी से उतरकर जंगल के रास्ते भागने लगे। पुलिस द्वारा घेराबंदी करने पर बदमाश ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिए।

यह भी पढ़ें: West Up News Live: मेरठ की 18 कंपनियों पर 20 लाख का जुर्माना, शामली में पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैरों में गोली लगने से घायल हो गए। मुठभेड़ के दौरान पंजीठ चौंकी इंचार्ज उप निरीक्षक सुरेश वीर के हाथ में भी गोली लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ ही घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया।

कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए बदमाशों के नाम कर्मवीर निवासी प्रभात नगर लुधियाना पंजाब और दिलीप होषराम निवासी महाराज नगर थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर हाल निवासी लुधियाना है।

बताया गया कि दोनों बदमाश सात बकरियां चोरी करके इनोवा गाड़ी द्वारा भाग रहे थे। इसी दौरान पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों से तमंचे और कारतूस की बरामद हुए। दोनों बदमाशों के आपराधिक इतिहास के बारे में पता कराया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें