फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: निजी अस्पताल में उपचार के दाैरान दो किसानों की माैत, परिजनों ने लगाया रुपये वसूलने का आरोप

Tue, 17 Sep 2024 11:00 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली जनपद के बनता और जंधेडी के दो किसानों को उपचार के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां दोनों की माैत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के जंधेड़ी गांव के रहने वाले किसान विनय और बनत के चांदवीर की दिल्ली-सहारनपुर रोड पर प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। गुस्साए परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही और आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद रुपये वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजन चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जंधेडी गांव के रहने वाले सुभाष ने बताया कि उसका भाई विनय कुमार(45) खेती कर परिवार का पालन पोषण करता है। उसे आंतों में गांठ की शिकायत पर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर स्थित अस्पताल में चार दिन पूर्व भर्ती कराया। मंगलवार को विनय ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:   West UP News Live: आज शामली पहुंचेंगे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अगले तीन दिन तक बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है चिकित्सकों ने उपचार में लापरवाही बरती और उनका आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद पचास हजार रुपये लिए गए। गुस्साएं लोगों ने खूब हंगामा किया।

इसके अलावा बनता गांव के दीपांशु ने बताया कि 9 सितंबर को उन्होंने पिता चांदवीर(52) को बुखार और पीलिया होने पर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उन्हें सही उपचार नहीं दिया गया। आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद उनसे 40 हजार रुपये भी लिए गए। मंगलवार को चांदवीर की मौत हो गई। गुस्साएं परिजनों ने हंगामा किया। 

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी कराई जा रही है। मामले की जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें