फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई बरातियों की बस, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। राष्ट्रीय राजमार्ग-58 नगली गांव के गेट के सामने रविवार देर रात मेरठ से मुजफ्फरनगर लौट रही बरातियों की बस पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार 15 बराती घायल हो गए। घायलों का सीएचसी दौराला में उपचार कराया गया। बस में लगभग 30 बराती सवार थे। दूल्हा-दुल्हन कार से रवाना हुए थे।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर के सुजडू गांव निवासी नाजिम ने बताया कि रविवार को उनके बेटे अजीम की बरात मेरठ गई थी। शादी संपन्न होने के बाद बरात मुजफ्फरनगर लौट रही थी। जैसे ही बरात की बस नगली गेट के सामने पहुंची बस अनियंत्रित हो गई। चालक बस को नियंत्रित नहीं कर पाया और बस पेड़ से टकरा गई। हादसे के दौरान अधिकांश बराती सो रहे थे। हादसे के बाद उनकी नींद खुली और वह घबराकर शोर मचाने लगे।
पुलिस ने घायल बराती आमिल, आसिम, अली, अब्दुल रऊफ, मोहम्मद ओमिल, अयान, साबिर, जावेद, फैज राणा, मोहम्मद अरमान, सुफियान, अब्दुल रहमान, शाह आलम, राऊफ और आजीम काे बस से निकालकर उपचार कराया। वहीं, चालक बस छोड़कर भाग गया। उपचार के बाद बराती दूसरी बस से मुजफ्फरनगर के लिए रवाना किए गए। थाना पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें