फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आन की खातिर हत्या: हिना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, माता-पिता ही निकले बेटी के कातिल, शव फंदे पर लटकाया

Thu, 23 Jul 2026 04:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली के कांधला में 23 दिन पहले 18 वर्षीय युवती की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, युवती के चाल-चलन और अनैतिक संबंधों के शक में उसके पिता और सौतेली मां ने गला दबाकर हत्या की थी।
विज्ञापन
आरोपी माता पिता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद में कांधला कस्बे के मोहल्ला इलियास नगर में एक जुलाई को 18 वर्षीय हिना का शव घर के कमरे में छत के पंखे से लटका मिला था। उस समय मृतका के पिता अहसान ने पड़ोसी युवक और उसके एक साथी पर घर में घुसकर बेटी की हत्या करने और शव पंखे से लटकाने का आरोप लगाया था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की थी। अब पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतका के पिता अहसान और सौतेली मां गुफराना को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: Saharnpur: विवाहिता की संदिग्ध मौत, चेहरे और शरीर पर चोट के निशान, मायके पक्ष ने लगाया पीटकर हत्या का आरोप

विज्ञापन

चाल-चलन पर शक में रची हत्या की साजिश
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह के अनुसार, पूछताछ में आरोपी अहसान ने बताया कि उसकी पहली पत्नी की वर्ष 2020 में मौत हो गई थी। इसके बाद उसने वर्ष 2021 में गुफराना से दूसरा निकाह किया था।

पुलिस के अनुसार, हिना मोहल्ले के एक युवक से बातचीत करती थी। इसे लेकर उसकी सौतेली मां गुफराना उसके चाल-चलन और अनैतिक संबंधों को लेकर शक करती थी। परिवार की बदनामी होने की आशंका जताते हुए दोनों ने हिना की हत्या की योजना बनाई।

सौतेली मां ने पैर पकड़े, पिता ने गला दबाया
पुलिस के अनुसार, घटना के दिन आरोपियों ने अपने दोनों बेटों को मदरसे भेज दिया था। दोपहर के समय हिना घर में अकेली थी। इसी दौरान गुफराना ने हिना के पैर पकड़ लिए और अहसान ने उसके गले में पड़े दुपट्टे से गला कसने के साथ हाथों से भी उसकी गर्दन दबा दी।

पुलिस का दावा है कि गला दबाने से हिना की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को पंखे से लटका दिया, ताकि मामला आत्महत्या का लगे। इसके बाद अहसान ने अपनी पत्नी को घर से बाहर भेज दिया। बाद में पड़ोसियों और अन्य लोगों के सामने मृतका के नाना को भी पड़ोसी अकरम और एक अज्ञात युवक पर हत्या का आरोप लगाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

पहले दिन से शक के घेरे में था पिता
पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि घटना के शुरुआती समय से ही मृतका के पिता की भूमिका संदिग्ध लग रही थी। उसके बयानों में पुलिस को कई बातें असामान्य लगीं।

बाद में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से मौत होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने अहसान और अन्य परिजनों से पूछताछ शुरू की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ बढ़ने पर अहसान मकान पर ताला लगाकर पत्नी और बच्चों के साथ रिश्तेदारी में कैराना चला गया।

पंजाब या हरियाणा भागने की थी तैयारी
पुलिस के अनुसार, आरोपी दंपती पंजाब या हरियाणा जाने की योजना बना रहा था। इससे पहले ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें