गौर किया जाए, तो सरशादी लाल समूह की शामली चीनी मिल ने नए पेराई सत्र 2021-22 में एक भी रुपये का बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया है। गन्ना विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले की शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिल 576 करोड़ 39 लाख रुपये का 194.80 लाख क्विंटल गन्ना खरीद पाई है। ऊन और थानाभवन चीनी मिलों द्वारा 43करोड़ 27 लाख रुपये का नए पेराई सत्र में बकाया गन्ना भुगतान कर दिए जाने के बाद 533 करोड़ 12 लाख रुपये बकाया है।
नए पेराई सत्र में 7.51 प्रतिशत जिले की चीनी मिले किसानो का गन्ना भुगतान कर पाई है। नए पेराई सत्र में 533.12 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान मेें शामली चीनी मिल पर 181.03 करोड़ रुपये, ऊन चीनी मिल पर 137.25 करोड़ रुपये,थानाभवन चीनी मिल पर 214.84 करोड़ रुपये किसानों का बकाया है।
डीसीओ विजय बहादुर सिंह के मुुताबिक जिले की चीनी मिलों पर बकाया भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। मगर चीनी मिलें बकाया गन्ना भुगतान नहीं कर रही है। उन्होंने बताया कि 7.51 प्रतिशत गन्ना भुगतान में ऊन चीनी मिल 16.44 प्रतिशत, थानाभवन चीनी मिल 7.04 प्रतिशत कर पाई है। शामली चीनी मिल का नए सत्र का शून्य भुगतान है।
नए सत्र की बकाया गन्ना भुगतान की स्थिति ( करोड़ रुपये में)
मिल खरीदा गए गन्ने मूल्य किया भुगतान अवशेष भुगतान
1- शामली 181.03 शून्य 181.03
2- ऊन 164.25 27 137.25
3- थानाभवन 231.12 16.27 214.84
कुल 576.39 43.27 533.12