फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में चमकेगा नाम: मेरठ के आभूषणों से सजेंगी दुबई की दुल्हनें, पढ़िए क्या बोले सराफा कारोबारी

Mon, 21 Feb 2022 05:07 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

दुबई में भी अब मेरठ नाम खूब चमकेगा। बताया गया कि अब यहां के आभूषणों से दुबई की दुल्हनें सजेंगी। इससे सराफा कारोबारियों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
आभूषण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोने और हीरे के आभूषण निर्माण में मेरठ की बड़ी पहचान है। अब यहां बने आभूषणों से दुबई की दुल्हनें सजेंगी। यहां के आभूषण यूएई के डेयरा के 500 से अधिक शोरूम में दिखाई देंगे। यहां की हैवी ज्वेलरी की अन्य देशों में काफी मांग है। शहर के 20 हजार से अधिक कारीगर अपने हाथों से आभूषण तैयार करते हैं। 

विज्ञापन


देश के साथ ही यूएई के फ्री ट्रेड एग्रीमेंट से शहर व्यापारियों को सीधे तौर पर छह प्रतिशत का लाभ मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के बीच भारतीय आभूषण व्यापारियों को यूएई में अपना व्यापार बढ़ाने का बड़ा मौका मिल गया है। शहर में अभी तक दो आभूषण व्यापारी विभिन्न देशों में एक्सपोर्ट कर रहे हैं। अब 40 रिटेलर भी दुबई में एक्सपोर्ट की प्लानिंग कर रहे हैं। 

बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल ने बताया कि यूएई का भारत से फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन हो गया है। अब दुबई जाने वाले आभूषण पर यूएई सरकार पांच प्रतिशत आयात शुल्क नहीं वसूलेगा। इसके साथ ही भारत ने भी दुबई से आने वाले सोने पर इम्पोर्ट ड्यूटी को 7.5 से घटाकर 6.5 प्रतिशत कर दी है। 
विज्ञापन


यह बोले सराफा कारोबारी...
500 रुपये प्रति ग्राम का लाभ

आयात शुल्क घटने से सोने की तस्करी पर लगाम लगेगी। भारतीय ग्राहकों को सोने के जेवर खरीदने पर 500 रुपये प्रति दस ग्राम का लाभ मिलेगा। इससे आभूषण व्यापार मजबूत होगा। - प्रदीप कुमार अग्रवाल, आरएमपी ज्वेलर्स, शहर सराफा

यह भी पढ़ें: भयावह था हादसा: बस चालक के खिलाफ मुकदमा, चीख-पुकार सुन दौड़ पड़े थे लोग, भाई-बहन की मौत से गांव में मातम

विज्ञापन

दुबई में छाएगी मेरठ की ज्वेलरी
शहर में ही हैवी ज्वेलरी बनती है। यहां की ज्वेलरी को अन्य देशों में काफी पसंद किया जाता है। दुबई में हमारे लिए पांच प्रतिशत एक्सपोर्ट ड्यूटी कम करने से प्रतिस्पर्धा में हम अन्य देशों से आगे निकल जाएंगे। - राजेंद्र जैन, जोधामल कैलाश चंद्र, सदर

आभूषणों का अधिक निर्यात हो सकेगा
अरब देशों में अन्य मुल्कों से आने वाली ज्वेलरी भारतीय से सस्ती होती थी। अब दुबई के सहयोग से यहां की ज्वेलरी की मांग बढ़ेगी। - अमित, बाबूराम ज्वैलर्स, शहर सराफा बाजार

दुबई भी जानेगा कारीगरों की कला
सरकार की ओर से अच्छी पहल की गई है। शहर के हजारों की कारीगरों की कला को विदेश के लोग भी जान पाएंगे। अब एक्सपोर्ट भी बढ़ेगा। - सुशील कपूर, बाम्बे ज्वेलर्स, नील की गली
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें