मेरठ में परीक्षितगढ़ थाना पुलिस ने चर्चित इंदुशेखर हत्याकांड में सातवें आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने पैन ड्राइव बरामद की है। इसमें हत्या से पहले इंदुशेखर से की गई मारपीट का वीडियो है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत छह आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।