वैसे तो नन्हे मेहमान के घर आने से परिवार की कई गुना खुशियां बढ़ जाती हैं, लेकिन मुजफ्फरनगर में एक परिवार में जन्मे बच्चे से परिजनों में खुशियां तो बहुत हैं पर नवजात के अंग देखकर वे हैरान भी हैं। इसके बाद नवजात को मेरठ के मेडिकल कॉलेज लाया गया तो डॉक्टर भी हैरान रह गए। जानिए आखिर चार हाथ और चार पांव वाला बच्चा कैसे जन्मा और अब कितना सुरक्षित है।
मेरठ के मेडिकल कॉलेज में चार हाथ और चार पैर वाले नवजात का इलाज शुरू कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर में छह नवंबर को जन्मे इस नवजात को सांस लेने में दिक्कत थी।
नवजात का परीक्षण बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. नवरत्न गुप्ता ने किया। चिकित्सकों ने बच्चे के पिता से बातचीत की। घर पर दाई ने यह प्रसव कराया था।