दिल्ली से लेकर मेरठ तक के निरीक्षण में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने कहा कि मेरठ तक रैपिड रेल का संचालन 2023 में ही शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार आरआरटीएस कॉरिडोर की समीक्षा करते रहते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को दोपहर दो बजे मेरठ पहुंचे सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने सबसे पहले शताब्दी नगर के कास्टिंग यार्ड का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने ट्रैक सहित अन्य सामग्रियों के निर्माण को बारीकी से देखा। निर्माण संबंधित सभी जानकारियों से एनसीआरटीसी के एमडी विनय कुमार सिंह ने अपडेट कराया।
इसके बाद सचिव भैंसाली बस अड्डे पर पहुंचे, जहां पर रैपिड रेल का भूमिगत स्टेशन बनाया जा रहा है। यहां पर निर्माण की जानकारी एनसीआरटीसी के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर पंकज त्यागी ने दी। निर्माण की गति देखकर सचिव ने 2023 तक संचालन का दावा किया।