फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ: कार शोरूम में लगी आग, मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां और फिर...

Sat, 10 Jul 2021 03:30 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

यहां कार के शोरूम में आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई और बताया गया कि शोरूम में कुछ नुकसान भी हुआ है। 
विज्ञापन
मेरठ में आग बुझाने पहुंची टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के सदर बाजार स्थित रेनॉल्ट कार शोरूम में शनिवार को आग लग गई। आग लगने से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। आग का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


बता दें कि राहुल दास का आबूलेन पर रेनॉल्ट कार शोरूम है। इन दिनों शोरूम में मरम्मत का काम चल रहा था। शनिवार सुबह शोरूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि आग ज्यादा भीषण न होने के कारण जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। बताया गया कि अगर शोरूम में कार होती तो नुकसान बड़ा हो सकता था।

सूचना पर सीएफओ संतोष कुमार राय मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। सीएफओ ने बताया कि शोरूम में काम चल रहा था, इसी दौरान आग लग गई। शोरूम में आग लगने से सोफा, स्टैंड एयर कंडीशनर, कंप्यूटर, प्रिंटर, सीलिंग पंखे, एलईडी टीवी का नुकसान हुआ है। कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रथम तल पर खिलौनों की बड़ी दुकान थी लेकिन, आग को पहले ही बुझा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें