शासन से 13 स्कॉर्पियो और तीन बाइक पल्सर मिलने के बाद मेरठ जनपद की डायल-112 सेवा और अधिक मजबूत हो गई है। डायल-112 की 32 गाड़ी पहले जनपद के शहर व देहात में सेवा दे रही हैं। शासन से उपलब्ध कराई गई इन स्कॉर्पियो में से तीन कैमरों से लैस की गई हैं। यह घटनास्थल पर पहुंच कर करीब दो किमी दूरी तक की रिकॉर्डिंग कर सकेंगी। यह रिकॉर्डिंग डाटा एक माह के लिए सुरक्षित रहेगा। इस सुविधा के बाद पुलिस को सही अपराधियों तक पहुंचने और घटनाओं के खुलासे में मदद मिलेगी।
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह की समीक्षा पर थाना लोहियानगर, ब्रहापुरी, नौचंदी, कंकरखेड़ा थाने में आधुनिक सुविधा कैमरों से लैस यूपी डायल-112 स्कॉपियों गाड़ी दी गई है। जो कि थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों पर तैनात रहेंगी। ताकि अपराध की हर गतिविधि को कैद कर सके।