सरधना। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को नगर पालिका की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई। चेयरपर्सन सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने नगर पालिका कार्यालय परिसर से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रभात फेरी में संत जेवियर्स वर्ल्ड स्कूल और गोल्डन पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति गीतों और नारों के साथ उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों के चेहरे पर राष्ट्रप्रेम का उत्साह दिखाई दिया। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने प्रतिभागियों को राष्ट्रभक्ति और स्वच्छता का संकल्प दिलाया। प्रभात फेरी नगर पालिका कार्यालय से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई देवी मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान शाहवेज अंसारी, शानू जैन, शहजादा सितारा, पंकज टाली, उमा त्यागी, किशोरी सिंह, मुनीश कुमार, सोहनवीर सिंह, शिवानी शर्मा, आस्था छाबड़ा, अजमत सुल्तान, चिंकी सैनी रहे।