फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीसीएसयू ने कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम किए घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने जून-2026 की परीक्षाओं में शामिल विद्यार्थियों के कई पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार बीपीएस द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर, बीपीटी द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष तथा बीए, बीएससी और बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के एक्स और बैक पेपर में शामिल विद्यार्थियों के परिणाम जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के अनुसार विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम 14 अगस्त 2026 से विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर देख सकेंगे। छात्र-छात्राएं वेबसाइट पर जाकर संबंधित परीक्षा परिणाम लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
विश्वविद्यालय ने बताया कि बीपीएस द्वितीय सेमेस्टर के कॉलेज कोड 056, 209, 415, 604, 654, 686, 794, 819, 885 और 948 तथा बीपीएस चतुर्थ सेमेस्टर के कॉलेज कोड 415, 604 और 948 के परिणाम फिलहाल घोषित नहीं किए गए हैं। इन कॉलेजों की आंतरिक/प्रयोगात्मक परीक्षा के अंकपर्ण विश्वविद्यालय को प्राप्त नहीं हुए हैं। अंकपर्ण मिलने के बाद संबंधित विद्यार्थियों के परिणाम जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें