फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: ...जब BCCI के नियमों से टूट गया था समीर का सपना, अब रचा इतिहास, मां-पिता की आंखों से छलके खुशी के आंसू

Tue, 19 Dec 2023 07:00 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

IPL 2024 : वेस्टइंडीज में 2020 में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में बतौर कप्तान टीम में शामिल हो सकते थे, लेकिन बीसीसीआई के नए नियमों ने समीर रिजवी सहित कोच व परिवार का वो सपना तोड़ दिया था।
विज्ञापन
समीर रिजवी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में चुने गए समीर रिज़वी वेस्टइंडीज में 2020 में आयोजित अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्डकप में बतौर कप्तान टीम में शामिल हो सकते थे, लेकिन बीसीसीआई के नए नियमों ने समीर रिजवी सहित कोच व परिवार का वो सपना तोड़ दिया था।

विज्ञापन


समीर रिजवी घरेलू क्रिकेट में अंडर-19 के कप्तान थे, लेकिन नए नियम ने उन्हें अंडर-19 प्रारूप से ही बाहर कर दिया था, जिससे वो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अंडर-19 के कप्तान बनने से चूक गए थे।

समीर रिजवी के घर मिठाई बांटी गई। - फोटो : अमर उजाला
समीर रिजवी ने हाल ही में हुई यूपी लीग में कानपुर टीम की ओर से खेलते हुए 10 मैच में 455 रन बनाए थे। जिनमें दो शतक और लीग में सर्वाधिक 35 छक्के लगाए थे।

यह भी पढ़ें: Meerut: आखिर तीसरी मंजिल से क्यों कूदा BCA का छात्र? सामने आई सुसाइड की बड़ी वजह, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

खुशी मनाते समीर रिजवी के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
वहीं, रिजवी को 8.4 करोड़ में खरीदे जाने पर पिता हसीन लोहिया और मां रुकय्या ने खुशी जताई है। समीर के घर में जश्न का माहौल है और उनकी माता-पिता की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। वहीं, आसपास के लोग परिवार को बधाई देने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

समीर रिजवी के घर मिठाई बांटी गई। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि समीर रिजवी अंकेप्ड प्लेयर में नीलामी में दूसरे नंबर पर है। इससे पहले आवेश खान को दो वर्ष पहले दस करोड़ में खरीदा गया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें