इस दौरान शेख अब्दुल मोहम्मद बिन अब्दुल अजीज अल मदनी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बुजुर्गों की नगरी देवबंद में आकर गर्व महसूस हो रहा है। हिंदुस्तान में जो प्यार और मोहब्बत मिली उसका अहसास कहीं और नहीं हुआ। उन्होंने दुनियाभर में मुसलमानों पर हो रहे जुल्म ज्यादतियों पर कहा कि मुसलमानों को सब्र और नरमी से काम लेने की जरूरत है। क्योंकि इस तरह के वाक्ये हुजूर पाक के जमाने में भी हुआ करते थे, लेकिन उन्होंने कभी इस पर सख्ती नहीं दिखाई। इसलिए अच्छा मोमिन होने के लिए इन चीजों का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि हुजूर पाक ने मुसलमानों को बेहतरीन उम्मत से चुना है इसलिए अच्छे अमल जारी रखें और बुरे कामों से परहेज करें। क्योंकि इतिहास गवाह है कि जब जब मुसलमानों पर जुल्म हुए और उन्होंने इसे खामोशी से बर्दाश्त किया तो जुल्म करने वाले खुद ही इमान ले आए।
शेख अब्दुल अजीज ने कहा कि मुसलमानों की जिम्मेदारी है कि पूरे दुनिया में आपसी सौहार्द और अमन का पैगाम फैलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि दुनिया की तमाम परेशानियों का समाधान इस्लाम और कुरआन से संभव है। इस मौके पर ऑल इंडिया जमीयत राजपूत के अध्यक्ष मौलाना कारी मुस्तफा, राव मशकूर, मुफ्ती असद कासमी आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/