उन्होंने कहा कि अखंड भारत मिशन काफी समय से गरीब सवर्णों को आरक्षण दिए जाने की मांग कर रहा था, जिस पर केंद्र सरकार प्रस्ताव लेकर आई है। उन्होंने इस फैसले के लिए सरकार को साधुवाद दिया। उन्होंने कहा आरक्षण आर्थिक आधार पर ही मिलना चाहिए।
देश में विभिन्न वर्गों को जातिगत आधार पर आरक्षण लाभ मिला हुआ है, लेकिन गरीबी जाति देखकर नहीं आती। गरीबों में किसी एक वर्ग विशेष के नहीं बल्कि सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। सभी वर्गों के लिए रोजगार, शिक्षा और न्याय के समान अवसर की व्यवस्था होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि जिस तरह एससी-एसटी एक्ट संशोधन का सभी राजनीतिक दलों ने सहयोग किया था, उन्हें उम्मीद है कि सवर्णों को आरक्षण देने के बिल को पास कराने में सभी सियासी दल सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि आज देश में गरीब और किसानों के दर्द को समझने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/