फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी का नहीं लगा कोई सुराग, 100 से अधिक कैमरे की फुटेज खंगाली

विज्ञापन
विज्ञापन
कई जगह कैमरे में नजर आया व्यापारी, फिर भी नहीं लगा सुराग
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। कंकरखेड़ा निवासी सीमेंट व्यापारी विशाल उर्फ सागर का दो दिन बाद भी सुराग नहीं लगा है। पुलिस टीमें हाईवे से लेकर अन्य मार्गों पर अब तक 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल चुकी है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है। हालांकि कई जगहों पर बाइक पर जाते समय सागर कैमरे में कैद हुआ है। सर्विलांस की मदद से आखिरी लोकेशन लाल किला होटल के पास आई है। वहीं, परिजन लगातार पुलिस पर बरामदगी का दबाव बना रहे हैं।
कंकरखेड़ा निवासी व्यापारी विशाल उर्फ सागर दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। इस मामले में विशाल के जीजा मोहित ने पड़ोसी दुकानदार पवन सोम व उसके बेटे पर झगड़े कारण अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा गया था कि सागर का पीछा किया जा रहा था। बुधवार को परिजनों ने सागर की बरामदगी की मांग करते हुए भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ थाने पर धरना दिया था।
विज्ञापन

घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी ने कंकरखेड़ा पुलिस के साथ एसओजी को भी लगाया। बृहस्पतिवार को कंकरखेड़ा पुलिस और एसओजी टीम ने सकौती तक हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी रही। टीम ने 100 से अधिक कैमरों की फुटेज खंगाली। अधिकतर फुटेज में विशाल जाता हुआ दिखाई दिया। दौराला कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी जाता दिखाई दे रहा है। सभी कैमरों में विशाल जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
--
टोल से बचकर निकला सागर
पुलिस ने हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। इस दौरान सागर कृषि विवि वाले मार्ग से जाता नजर आया। संभावना जताई जा रही है कि टोल के कैमरों से बचने के लिए सागर कृषि विवि से निकला। दौराला कस्बे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सागर कैद हो गया। नंगली मोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी सागर बाइक पर आराम से जाता दिखाई दे रहा है। हालांकि उसके पीछे कोई नहीं है।
विज्ञापन

--
भाई के मोबाइल पर छोड़ा था मेसेज
लापता होने वाले दिन सागर ने अपने भाई के मोबाइल पर मेसेज छोड़ा था और पवन सोम व उसके बेटे द्वारा उसकी बाइक का पीछा करने की बात ऑडियों संदेश में कही थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। सर्विलांस से ली गई मदद में सागर की आखिरी लोकेशन होटल लाल किला के पास आई। सागर ने हाइवे पर पड़ने वाली मोदीपुरम चौकी, पल्लवपुरम थाना, दौराला थाना, सकौती चौकी व दादरी चौकी पुलिस को कोई सूचना नहीं दी। इन हालात में पुलिस मानकर चल रही है कि अपहरण न हुआ हो, फिलहाल पुलिस ने पवन सोम व उसके नौकर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें