फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी में चाँबी बनाने वाला तिजोरी से जेवर और साढ़े तीन लाख रुपए चोरी कर ले गया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रह्मपुरी में चाबी बनाने वाला तिजोरी से जेवरात और साढ़े तीन लाख रुपये ले गया
विज्ञापन

मेरठ। ब्रह्मपुरी में चाबी बनाने वाला तिजोरी से तीन लाख नगद और जेवरात चोरी कर ले गया। चार दिन बाद तिजोरी खोली, तब चोरी की जानकारी मिली। ब्रह्मपुरी थाने में इस मामले की शिकायत की गई है।
ब्रह्मपुरी स्थित भगवत की चक्की के पास मनीष शर्मा का घर है। मनीष एक फार्मा कंपनी के मैनेजर हैं। घर में ही उनकी एक दुकान है। चार दिन पहले उन्होंने अपनी तिजोरी का ताला ठीक करवाया था। चाबी बनाने वाले ने तिजोरी का ताला ठीक कर दिया और तिजोरी से साढ़े तीन लाख रुपये और कई जेवरात ले गया। चार दिन बाद रविवार को मनीष ने तिजोरी खोलकर देखी तो घटना का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर ब्रह्मपुरी पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पूछा कि चार दिन से तिजोरी क्यों नहीं खोली तो मनीष ने बताया चाबी लगाने वाले ने मना किया था कि एकदम मत खोलना। इस मामले में सीओ ब्रह्मपुरी अमित कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें