फर्जीवाड़ा कर 1.27 करोड़ रुपये निकाले, आरोपी गिरफ्तार
मोदीपुरम (मेरठ)। कंकरखेड़ा की वैष्णो धाम कॉलोनी में रहने वाले भव्य कंस्ट्रक्शन संचालक विपिन चौधरी ने अपने यहां काम करने वाले युवक पर धोखाधड़ी से 1.27 करोड़ खाते से निकालने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। इसी मामले में पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विपिन चौधरी ने बताया कि उनके ऑफिस में जागृति विहार कॉलोनी का निवासी कंणाद ऋषि कार्य करता था। वह वर्ष 2013 में नौकरी करने आया था और 2017 तक नौकरी की। इस दौरान उसने उनके चेक पर फर्जी हस्ताक्षर कर व फर्जी रसीद तैयार कर धीरे-धीरे खाते से रकम उड़ानी शुरू कर दी। धोखाधड़ी कर 1.27 करोड़ रुपये निकाल लिए गए। बैंक का स्टेटमेंट निकालने पर मामला पकड़ में आया।
उनकी ओर से केस दर्ज कराने के बाद मंगलवार को पुलिस ने कंणाद ऋषि को मेरठ के मेट्रो कांप्लेक्स के पास से गिरफ्तार कर लिया। सीओ दौराला आशीष शर्मा का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए न्यायालय से वारंट लेकर उसकी गिरफ्तारी की।