फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरीवाले पीर से घंटाघर तक 14 मी. और किशनपुरा - ओडियन नाला तक आठ मीटर चौडा होगा मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रमुख मार्गों का होगा चौड़ीकरण, बदलेगी शहर की सूरत
विज्ञापन

मेरठ। चुनाव से पहले पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत वाजपेई के प्रस्ताव पर सरकार ने शहर की जनता को 23 करोड़ 57 लाख 76 हजार रुपये से छतरी वाले पीर से घंटाघर-किशनपुरी ओडियन नाले तक मार्ग के चौड़ीकरण की सौगात दी है। इसके लिए पीडब्लूडी को 50 लाख रुपये की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। मार्ग के चौड़ीकरण से जहां नाला अंडरग्रांउड हो जाएगा, वहीं मार्ग स्मार्ट रोड की तरह चमक उठेगा। 1.3 किमी सड़क का लेआउट स्मार्ट रोड की तर्ज पर तैयार किया गया है। --
आठ से 14 मीटर चौड़ा होगा मार्ग, डिवाइडर भी बनेगा
- छतरी वाले पीर से घंटाघर तक फिलहाल मार्ग की चौड़ाई नौ से दस मीटर है। अब यह 14 मीटर चौड़ी हो जाएगी। इसी प्रकार घंटाघर से किशनपुरी ओडियन नाला तक वर्तमान में चार मीटर चौड़ी सड़क बढ़कर आठ मीटर चौड़ी हो जाएगी। यानी घंटाघर से ओडियन नाले तक किशनपुरी नाले को अंडरग्राउंड कर दिया जाएगा। इसके ऊपर से हलके वाहन ही नहीं बल्कि भारी वाहन भी गुजर सकेंगे। इतना ही नहीं मार्ग पर डिवाइडर भी होगा। जिसपर लगी स्ट्रीट लाइटों से पूरा मार्ग जगमग होगा। सड़क के ऊपर कहीं पर भी बिजली के तार नहीं दिखेंगे। स्मार्ट रोड की तरह बिजली के तार अंडरग्राउंड हो जाएंगे। यह मार्ग स्मार्ट रोड का मुकाबला करेगा।
विज्ञापन

---
जाम से मिलेगी मुक्ति
- मार्ग के चौड़ीकरण के बाद रेलवे रोड चौराहा और दिल्ली रोड को जाम से मुक्ति मिल जाएगी। दिल्ली रोड या शारदा रोड से घंटाघर की तरफ आने वाले वाहनों को मेट्रो प्लाजा और रेलवे रोड चौराहा की तरफ नहीं जाना पड़ेगा। यह मार्ग जनता के लिए लाइफलाइन के रूप में काम करेगा। इसके साथ साथ नाले को अंडरग्राउंड किए जाने के बाद स्थानीय लोग नाले में कूड़ा नहीं डाल पाएंगे। जिसके कारण बरसात के दिनों में क्षेत्र की जनता को जलभराव की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी।
--
किशनपुरा नाला होगा अतिक्रमण मुक्त
- सड़कें चौड़ीकरण के लिए नाले को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। नाले के ऊपर कुछ लोगों ने जहां पक्के निर्माण करके वाहन पार्किंग बनाई हुई हैं वहीं दुकानों के गेट खोल लिए हैं। इन भवनों के अवैध गेट बंद कराए जाएंगे वहीं पक्के निर्माण गिराए जाएंगे।
विज्ञापन

--
- छह साल पहले हमने मार्ग के चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को दिया था। सपा सरकार ने इस प्रोजेक्ट को रद्दी में डाल दिया था। अब उप्र की योगी सरकार ने जनता को लगभग 24 करोड़ की सड़क का तोहफा दिया है। यह शहर का स्मार्ट रोड होगा। सरकार ने पीडब्लूडी को 50 लाख रुपये की प्रथम किश्त जारी कर दी है। शीघ्र ही विभाग टेंडर प्रक्रिया करके कार्य शुरू कराएगा। - डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें